नन्ही सी जान...........😹❤😻👴👨
नन्ही सी जान.....👯👨👩👦👧❤❤
❤सभी बच्चों को .......बेहद्द प्यार....😍😍😍💛❤
"इनकी मुस्कान देखकर तो कोई पत्थर दिल भी पिघल जाए........
इनकी चहकी आवाज सुनकर तो दिल खुश हो जाए.
........
यह पूरे घर मे सबको अपनी उंगलीयो पर नचाते है...
जब मन चाहे तब सबको अपने पीछे दौडाते हैं. ..!
अपने छोटे से हाथो से ना जाने क्या क्या छूना चाहते हैं. .........
यह नन्हे दिल कितने नटखट होते हैं .......!
ईनकी खुशी देखने लायक होती है..........
हर चीजसे यह अपनी खुशियों को जताते हैं .........
नखरे इनके हर वक्त नये होते हैं. .........!
जैसे भी हो यह बच्चे बड़े सच्चे होते हैं ..........
मासूमियत इनकी आंखों मे कितनी आसानी से दिख जाती हैं ...........
इनकी नजरे लेकिन, एक जगह कहा टिक पाती हैं ....!
बडे अलग सा इनका अंदाज होता है......
इनका रोना भी सबको सुकून दे जाता हैं ...........
दुनिया के यह सबसे अमीर दिल होते हैं ............
और हम यहा बडे होकर भी ठीक से कहा जी पाते हैं .......?
कुछ मिल जाए इनको इनके दिल जैसा.......तो कितना घुलमिल जाते हैं यह..........
हर बात को रो कर बताते हैं. ............
यार इतने मासूम दिल भला कहा मिलते हैं. ....?
माना के नादान होते हैं. ........लेकिन फिर भी अनजाने मे ही क्या कुछ वह सिखा जाते हैं .........!
बडे होकर आखिर यह पल और सच्चा दिल पता नही कहा खो जाते हैं. .......!
इनका होना, इन्हे देखना .......और इनमे अपने आपको हम ढूंढने मे हम लग जाते हैं. ..............
नही समझ आता इतना प्यारा यह बचपन यार क्यूं होता हैं. .................
फिर भी जब भी इन ....नन्ही जानों को..........
इन मासूमियत ...से भरे बच्चों को देखता हूँ .....
तो खुद को ही महसूस करता हूं .........उनमे....
दिल कहता है क्या सिखे इनसे...?
शायद ....हर पल को दिलसे जीना ......यही सच्चे बच्चे
सिखा जाते है ........
यह एहसास ही अलग होते है ......बचपन के......
जो जिए तो जाते है.......लेकिन फिर सुनहरी यादे बनकर दिल मे रह जाते हैं ........खिलते रहते है....
शरीर बदल जाता हैं उम्र के साथ .....लेकिन यह पल नन्हे ही रहते हैं .....इन प्यारे बच्चों की प्यारी मुस्कानो की तरह.....प्यारे प्यारे ...........!"
- कुणाल विजय ठाकरे.

टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा